Kannauj News: नादेमऊ में क्लीनिक पर हंगामा, पीडि़त ने लगाई गुहार
कन्नौज, सितम्बर 1 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। दांत के दर्द से राहत पाने गया एक व्यक्ति अब दोहरी पीड़ा झेलने को मजबूर है। मामला नादेमऊ कस्बे के एक निजी क्लीनिक का है, जहां कथित तौर पर इलाज के नाम पर बड़ी लापरवाही सामने आई है। आरोप है कि दर्द वाले दांत की जगह सही दांत ही उखाड़ दिया गया, जिससे पीडि़त की हालत और बिगड़ गई। क्षेत्र के किशई जगदीशपुर गांव निवासी पीडि़त वीरपाल सिंह ने बताया कि वह तेज दर्द की शिकायत लेकर क्लीनिक पहुंचा था। उसने साफ तौर पर डॉक्टर को दर्द वाले दांत के बारे में बताया, यहां तक कि दांत निकालने से पहले कई बार मना भी किया। बावजूद इसके उसकी बात अनसुनी कर दी गई और कथित रूप से प्लास से सही दांत निकाल दिया गया। हैरानी की बात यह है कि जिस दांत में दर्द था, वह अभी भी जस का तस है। पीडि़त ने क्लीनिक संचालक पर नशे की हालत म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.