Kannauj News: नशे में पीआरडी जवान का सड़क पर हंगामा, वर्दी का सम्मान करने की देता रहा दुहाई, वीडियो वायरल
कन्नौज, अगस्त 25 -- Kannauj News: कन्नौज। शहर के सरायमीरा बस स्टैंड के पास मंगलवार दोपहर उस समय अफरातफरी मच गई, जब यातायात ड्यूटी पर तैनात एक पीआरडी जवान ने कथित तौर पर शराब के नशे में हंगामा शुरू कर दिया। जवान तिर्वा क्रासिंग के पास बीच सड़क पर लेट गया। सड़क पर जवान को इस तरह पड़ा देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई। हंगामे की सूचना पर यातायात प्रभारी रवि शंकर त्रिपाठी यातायात और पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। बताया गया कि जवान को काफी देर तक समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह लगातार हंगामा करता रहा। इस दौरान वह अधिकारियों पर समय से ड्यूटी नहीं लगाने का आरोप लगाता रहा। जवान बार-बार 'वर्दी का सम्मान करो' कहते हुए सड़क पर हंगामा करता रहा। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.