कन्नौज, अक्टूबर 22 -- Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। नशे से दूर रहने और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से 26 अक्टूबर को जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम की थीम 'नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत' रखी गई है। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि उत्सव सुबह नौ बजे से सरस्वती विद्या मंदिर, सिंह वाहिनी रोड, मकनपुरनगर स्थित हॉल में आयोजित होगा। इसमें लोकनृत्य, लोकगीत, नवाचार नाटक, पेंटिंग और कविता लेखन सहित विभिन्न विधाओं में प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिताओं में 15 से 29 वर्ष तक के युवा हिस्सा ले सकेंगें। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया : जिला स्तरीय युवा उत्सव 26 और 27 अक्तूबर को

हिंदी ...