Kannauj News: नवोदय विद्यालय में चयनित हुई कंचन राजपूत
कन्नौज, जुलाई 19 -- Kannauj News: छिबरामऊ। सौरिख थाना क्षेत्र के कायमपुर गांव स्थित आदर्श बाल विकास इंटर की मेधावी छात्रा ग्राम नरदहा कासव गांव की कंचन राजपूत पुत्री उदयवीर राजपूत का जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 11 में चयन होने पर विद्यालय में खुशी का माहौल रहा। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक प्रवीण यादव ने छात्रा को मिठाई खिलाकर बधाई दी तथा उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि जो छात्र-छात्राएं लगन, अनुशासन और मेहनत से पढ़ाई करते हैं, वह हर प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर अपने परिवार, विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.