कन्नौज, अगस्त 14 -- Kannauj News: तिर्वा, संवाददाता। जवाहर नवोदय विद्यालय अनौगी में छात्रों के प्रदर्शन और भूख हड़ताल के बाद जिला प्रशासन छात्रावासों और शैक्षणिक संस्थानों की व्यवस्थाओं को लेकर सतर्क हो गया है। इसी क्रम में शुक्रवार को उप जिलाधिकारी तिर्वा वैशाली ने राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने हॉस्टल, मेस और विद्यार्थियों को मिल रही सुविधाओं की पड़ताल की। एसडीएम ने मेस में भोजन की गुणवत्ता स्वयं परखी और विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों ने हॉस्टल की सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं एसडीएम के सामने रखीं। उन्होंने निर्देश दिया कि भोजन निर्धारित रोस्टर के अनुसार उपलब्ध कराया जाए और मेन्यू को डिस्प्ले बोर्ड पर लगाया जाए। खराब आरओ को तत्काल ठीक कराने के साथ ही विद्यार्थियों की...