Kannauj News: नवरात्र में प्रतिदिन देवी मंदिरों का भ्रमण करेगी प्रभात फेरी
कन्नौज, अक्टूबर 11 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। नवरात्र के अवसर पर छिबरामऊ प्रभात फेरी मंडल की ओर से प्रतिदिन सुबह पांच बजे देवी मंदिरों का भ्रमण कर पूजा-अर्चना की जाएगी। मंडल की देखरेख कर रहीं मधु शुक्ला ने बताया कि नवरात्र के पहले दिन प्रभात फेरी भजन-कीर्तन करते हुए सौरिख रोड स्थित सिद्ध पीठ मां कालिका देवी मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने बताया कि नवरात्र के दौरान प्रतिदिन ऐतिहासिक श्री मंशेश्वरनाथ मंदिर परिसर से प्रभात फेरी निकाली जाएगी। यह गमा देवी मंदिर, विशुनगढ़ रोड स्थित काली मठिया, बहबलपुर रोड स्थित संतोषी माता मंदिर, ताजपुर रोड स्थित काली देवी मंदिर और भैनपुरा रोड नई बस्ती स्थित काली देवी मंदिर समेत क्षेत्र के विभिन्न देवी मंदिरों में पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- Bhabua News: शहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.