Kannauj News: नवरात्र के तीसरे दिन माता चंद्रघंटा की आराधना, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु
कन्नौज, अक्टूबर 13 -- Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। शारदीय नवरात्र में जिलेभर में मां दुर्गा की भक्ति की धूम मची है। शहर से लेकर गांव और कस्बों तक मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी हुई है। नवरात्र के तीसरे दिन मंगलवार को भक्तों ने मां दुर्गा के चंद्रघंटा स्वरूप की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख, समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। मंदिरों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं, वहीं घरों में भी पूजा-पाठ का सिलसिला जारी रहा।शहर के माता फूलमती मंदिर से लेकर तिर्वा स्थित माता अन्नपूर्णा मंदिर सहित जिले के विभिन्न देवी मंदिरों में भक्तों ने माथा टेककर मां का आशीर्वाद लिया। पूजा सामग्री और प्रसाद लेकर पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां की आराधना की। नवरात्र को लेकर बाजारों और धार्मिक स्थलों पर भी चहल-पहल दिखाई दे रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.