Kannauj News: नवरात्रि पर टोल प्लाजा पर सजा मां का दरबार, भंडारे में उमड़ी भीड़
कन्नौज, अक्टूबर 19 -- Kannauj News: ठठिया संवाददाता। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर 204 स्थित ठठिया मंडी टोल प्लाजा पर इस बार शारदीय नवरात्रि पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। टोल प्लाजा पर पहली बार मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। सोमवार को नवरात्रि के समापन अवसर पर टोल प्लाजा स्टाफ की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। दोपहर से शुरू हुआ भंडारा देर रात तक चलता रहा। बड़ी संख्या में राहगीरों और स्थानीय लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। टोल प्लाजा परिसर में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित होने से पूरे परिसर का माहौल भक्तिमय बना रहा। नवरात्रि के दौरान टोल प्लाजा स्टाफ ने श्रद्धा के साथ मां की पूजा-अर्चना की। यह भी पढ़ें- Kannauj News: सिद्धिदात्री की आराधना के साथ नवरात्र संपन्न, आज शहर भ्रमण पर निकलेगी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.