Kannauj News: नवदुर्गा सेवा समिति महामंत्री की माता का निधन
कन्नौज, अगस्त 1 -- Kannauj News: तिर्वा। ऐतिहासिक दुर्गा महोत्सव के सफल आयोजन की रीढ़ मानी जाने वाली ''नवदुर्गा सेवा समिति'' के महामंत्री प्रभात वर्मा (लालू) की माता सोन बेटी (73 वर्ष) का शनिवार को अचानक निधन हो गया। उनके देवलोकगमन की सूचना मिलते ही कस्बे और समिति के सदस्यों में शोक की लहर दौड़ गई तथा उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों का तांता लग गया। स्वर्गीय सोन बेटी न केवल प्रभात वर्मा की प्रेरणास्रोत थीं, बल्कि नगर में वर्षों से निकलने वाली भव्य दुर्गा शोभा यात्रा और धार्मिक आयोजनों में स्वयं भी बढ़-चढ़कर अपना अमूल्य योगदान देती थीं। उनकी शव यात्रा में क्षेत्र के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और धार्मिक-सामाजिक संगठनों से जुड़े तमाम लोगों ने हिस्सा लिया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, उमर्दा ब्लॉक प्रमुख अजय वर्मा सहित अनेक न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.