Kannauj News: नवजात को नदी किनारे फेंकने की सूचना से मचा हड़कंप, दो घंटे दौड़ती रही पुलिस
कन्नौज, नवम्बर 5 -- Kannauj News: कन्नौज : नदी किनारे बोरी में नवजात को फेंके जाने की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। चाइल्ड हेल्पलाइन से मिली सूचना पर डायल 112 और थाने की पुलिस करीब दो घंटे तक नदी किनारे और आसपास नवजात की तलाश करती रही। बाद में मौके पर मिली बोरी में कबाड़ भरा मिला। जांच में सूचना देने वाला युवक नशे की हालत में मिला। हरेईपुर ऊसरी गांव के एक ग्रामीण ने बुधवार शाम 5:49 बजे चाइल्ड हेल्पलाइन पर फोन कर नदी किनारे बोरी में नवजात को फेंके जाने की जानकारी दी। चाइल्ड हेल्पलाइन प्रभारी तौसीफ ने तत्काल संबंधित थाने की पुलिस को सूचना दी। इसके बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। सूचना की गंभीरता को देखते हुए डायल 112 की दो और टीमें भी पहुंचीं। थाने से पुलिस फोर्स ने भी मौके पर पहुंचकर नदी किनारे और आसपास तलाशी ली। काफी देर तक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.