Kannauj News: नलकूप से बिजली का मीटर व केबल चोरी, मुकदमा दर्ज
कन्नौज, अगस्त 13 -- Kannauj News: कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के गदनपुर बड्डू गांव में बदमाशों ने एक निजी नलकूप को निशाना बनाते हुए वहां से बिजली की केबल और मीटर पार कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर के मोहल्ला बगिया फजल इमाम निवासी बिलाल खान पुत्र अब्दुल वाहिद खान ने सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि गदनपुर बड्डू में उनका निजी नलकूप लगा हुआ है। गत तीन अगस्त को अज्ञात चोरों ने नलकूप से बिजली का मीटर और केबल काटकर चोरी कर लिया। घटना का पता चलने पर पीड़ित ने तत्काल स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी दी। पीड़ित की शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की पड़ताल की जा रही है और जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.