Kannauj News: नलकूप की मोटर फुंकी, पेयजल के लिए हाहाकार
कन्नौज, अगस्त 31 -- Kannauj News: छिबरामऊ, कन्नौज। फर्रुखाबाद रोड स्थित इंदिरा आवास कॉलोनी में नगर पालिका के नलकूप की मोटर लगातार दो बार फुंकने से पेयजल के लिए कई मोहल्लों में हाहाकार मच गया। इस नलकूप के पास ही ओवरहेड टैंक बना है। इससे इंदिरा आवास कॉलोनी, सीतापुरम कॉलोनी, गीतापुरम कॉलोनी, मोहल्ला बस्तीराम, कोलियान, ग्रेसिगंज और हनुमान गढ़ी सहित कई मोहल्लों में पेयजल की आपूर्ति की जाती है। रविवार को सुबह पेयजल आपूर्ति होने के बाद जब ओवरहेड टैंक भरने के लिए मोटर चालू की गई तभी वह फुंक गई। आखिरकार उसे निकाल कर रात 9 बजे मोटर बदली गई। सोमवार की सुबह दूसरी मोटर भी खराब हो गई तब वह मोटर भी बाहर निकाल कर तीसरी नई मोटर डालने का काम देर रात तक प्लंबर संदीप कुमार उर्फ कल्लू, नितिन कुमार, बेचेलाल, अनुज कुमार ने किया। नगर पालिका के जलकल प्रभारी ज्ञान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.