Kannauj News: नर्सरी की झंझट खत्म, उमर्दा में किसानों को मिल रही वैज्ञानिक तरीके से तैयार पौध
कन्नौज, अगस्त 31 -- Kannauj News: कन्नौज। सब्जियों की खेती करने वाले किसानों के लिए बीज से पौध तैयार करने की लंबी प्रक्रिया और शुरुआती नुकसान से राहत मिलने लगी है। उमर्दा स्थित उद्यान विभाग के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर वेजीटेबल्स में वैज्ञानिक तकनीक से तैयार रोगमुक्त और एकसमान पौध किसानों को उपलब्ध कराई जा रही है। इस समय केंद्र पर करीब साढ़े तीन लाख पौध तैयार हो रही हैं। गुणवत्तायुक्त पौध की मांग इतनी बढ़ी है कि कन्नौज के अलावा आसपास के छह जिलों के किसान भी यहां पहुंच रहे हैं।
पौध की गुणवत्ता केंद्र में अगेती और मुख्य सीजन की सब्जियों की उन्नत एवं संकर प्रजातियों की पौध प्लग-ट्रे और कोकोपीट मीडिया में तैयार की जाती है। नियंत्रित वातावरण में तैयार होने के कारण पौध की वृद्धि एकसमान रहती है और रोग व कीट लगने की आशंका कम होती है। खेत में रोपाई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.