Kannauj News: नदी में कूदकर भागे चोरों को ग्रामीणों ने दौड़ाकर दबोचा
कन्नौज, अगस्त 9 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। सकरावा थाना क्षेत्र के सराय प्रताप गांव में बकरी चोरी की वारदात शनिवार को उस समय सनसनीखेज मोड़ पर पहुंच गई, जब ग्रामीणों ने फिल्मी अंदाज में चोरों का पीछा कर उन्हें नदी में कूद कर दबोच लिया। जान बचाने के लिए चोर ईशन नदी में कूद पड़े, लेकिन ग्रामीणों का गुस्सा इतना ज्यादा था कि उन्होंने भी बिना देर किए नदी में छलांग लगा दी और करीब आधा किलोमीटर तक पीछा कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार, सराय प्रताप निवासी आरती देवी पुत्री जलसिंह के घर के बाहर बंधी बकरी को शुक्रवार रात पड़ोसी गांव उड़ेलापुर के चोर खोल ले गए। शनिवार सुबह चोरों ने बकरी को सौरिख नगर पंचायत परिसर में लगने वाले बकरी बाजार में बेच दिया। सुबह जब परिजनों को चोरी का पता चला तो हडक़ंप मच गया। पीडि़त परिवार बाजार पहुंचा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.