Kannauj News: नगला सिमरा वीलमपुर में सोलर प्लेट चोरी
कन्नौज, जुलाई 25 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। सकरावा थाना क्षेत्र के नगला सिमरा वीलमपुर गांव में जल जीवन मिशन के तहत बन रही पानी की टंकी से अज्ञात चोर निर्माण स्थल से सोलर प्लेट और अन्य उपकरण चोरी कर ले गए, जिससे कार्य प्रभावित होने की आशंका है। ग्राम निवासी झब्बूलाल पुत्र कालीचरन ने थाना सकरावा में दी तहरीर में बताया कि उनके पुत्र रंजेश निर्माण स्थल पर प्राइवेट फर्म के माध्यम से पंप ऑपरेटर के रूप में तैनात हैं। 19 मई को चोरों ने मौके का फायदा उठाकर सोलर सिस्टम में लगे 10 सोलर प्लेट व एक बैटरी उपकरण चोरी कर लिया। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। पीडि़त ने पुलिस से अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.