Kannauj News: नगला समद बना तालाब जलभराव से बेहाल ग्रामीण
कन्नौज, अगस्त 29 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। कबीरपुर ग्राम पंचायत के मजरा नगला समद में जलभराव ने विकराल रूप ले लिया है। हालत यह है कि पूरा गांव किसी तालाब में तब्दील हो गया है। महीनों से भरे गंदे पानी के बीच ग्रामीणों का जीवन नारकीय हो चुका है, जबकि छोटे-छोटे बच्चे स्कूल जाने के लिए तरस रहे हैं। गांव की गलियों में घुटनों तक भरे पानी से निकलना किसी चुनौती से कम नहीं है। लोग अपने ही घरों में कैद होकर रह गए हैं। जलनिकासी की कोई स्थायी व्यवस्था न होने के कारण बरसात का पानी गांव में ही सड़ रहा है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: बारिश के बाद 10 दिन से पानी में डूबा छपाई बाग ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या केवल कबीरपुर ही नहीं बल्कि पड़ोसी सरदारपुर ग्राम पंचायत में भी विकराल बनी हुई है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.