कन्नौज, अगस्त 5 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। भाकियू (भानु) के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी को नगर की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर 17 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। संगठन ने नगर में मूलभूत सुविधाओं की बदहाल स्थिति पर चिंता जताते हुए शीघ्र प्रभावी कार्रवाई की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मांगों की सुनवाई नहीं हुई, तो वह लोग आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन में कहा गया कि नगर के व्यापारी, विद्यार्थी, महिलाएं, किसान एवं आम नागरिक लंबे समय से जलभराव, जाम, पेयजल संकट, सफाई व्यवस्था की बदहाली, बंद पड़ी नगरपालिका लाइब्रेरी, सार्वजनिक शौचालयों की कमी, अव्यवस्थित यातायात तथा कूड़ा प्रबंधन जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। इसके अलावा तालाबों की उपेक्षा और निम्न गुणवत्ता वाले विकास कार्यों के कारण लोगों को ...