कन्नौज, अगस्त 19 -- Kannauj News: कन्नौज। डडौनी में किसानों के लिए नई समिति का गठन तो कर दिया गया, लेकिन जरूरी कागजी औपचारिकताएं अब तक पूरी नहीं हो सकी हैं। इसके चलते समिति का संचालन और किसानों को मिलने वाला लाभ प्रभावित हो रहा है। बुधवार को विकास भवन सभागार में आयोजित किसान दिवस में हसेरन क्षेत्र के किसान अभिलाष सिंह ने यह मामला मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार श्रीवास के सामने उठाया। उन्होंने समिति की लंबित औपचारिकताएं जल्द पूरी कराने की मांग की। किसान ने बताया कि डडौनी में नई समिति बनाए जाने से किसानों को उम्मीद थी कि उन्हें खाद सहित अन्य सुविधाओं के लिए सहूलियत मिलेगी, लेकिन जरूरी प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण अभी इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। यह भी पढ़ें- Etah News: किसानों को समस्याओं को समय से हो समाधान: सीडीओ किसान ने अधिकारिय...