कन्नौज, अगस्त 29 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के श्रीमती गंगादेवी चतुर्वेदी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शुक्रवार को मेजर ध्यानचंद खेल दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन से हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी मनु कुमारी पाल ने विद्यार्थियों को खेलों के महत्व के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिताओं के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी खेल प्रतिभा और शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि लॉन बॉल्स की अंतर्राष्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी मनु कुमारी पाल ने प्रतिभागी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा ...