कन्नौज, जुलाई 31 -- Kannauj News: छिबरामऊ। विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के धीरपुर गांव में शुक्रवार को एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी। औरैया जिले के भभोकर गांव निवासी सुरेंद्र सिंह की 22 वर्षीय पुत्री अंजू का विवाह 1 वर्ष पूर्व विशुनगढ़ के धीरपुर निवासी गजेंद्र उर्फ टिल्लन के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। ससुराल पक्ष के अनुसार अंजू सुबह घर का कामकाज और खाना बनाने के बाद कमरे में चली गई और अंदर से कुंडी बंद कर ली। काफी देर तक बाहर न आने पर परिजनों ने रोशनदान से देखा, तो वह फंदे पर लटकी मिली। दरवाजा तोडक़र उसे नीचे उतारा गया, लेकिन अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतका अप...