कन्नौज, नवम्बर 3 -- Kannauj News: तिर्वा, संवाददाता। ठठिया थाना क्षेत्र के जनखत गांव में सोमवार को परंपरागत रासलीला का शुभारंभ धूमधाम से हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे वरिष्ठ सपा नेता इंजीनियर अनिल पाल ने फीता काटकर रासलीला का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने आयोजन समिति को बधाई देते हुए कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन से नई पीढ़ी में अपने धर्म और संस्कृति के प्रति आस्था बढ़ती है। ऐसे आयोजनों से समाज में धार्मिक चेतना और आपसी जुड़ाव भी मजबूत होता है। उन्होंने लोगों से धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और सहयोग करने की अपील की। आयोजक एवं समिति अध्यक्ष विनोद यादव ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष मुनेश राठौर, सपा विधानसभा अध्यक्ष शरद यादव...