Kannauj News: धान में पानी को लेकर मां-बेटी से मारपीट का आरोप, रिपोर्ट
कन्नौज, सितम्बर 29 -- Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। धान की फसल में पानी लगाने को लेकर हुए विवाद में महिला और उसकी 13 वर्षीय बेटी से मारपीट व अभद्रता के आरोप में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नगला तालपार गांव निवासी कुसुमा देवी ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 31 जुलाई की सुबह वह बेटी के साथ सरकारी ट्यूबवेल से धान के खेत में पानी लगा रही थी। आरोप है कि अमर सिंह, परमानंद और सचिनंद उर्फ छोटे लल्ला ने नाली काटकर पानी अपने खेत की ओर कर लिया। विरोध करने पर जातिसूचक गालियां देते हुए मां-बेटी से मारपीट की गई। महिला ने बेटी के साथ अभद्रता और दोनों के कपड़े फटने का भी आरोप लगाया। शिकायत के बावजूद थाना व एसपी स्तर से कार्रवाई न होने पर महिला ने न्यायालय की शरण ली। प्रभारी निरीक्षक रंजना पांड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.