Kannauj News: धान के खेत में पानी लगा रहे युवक पर गिरी बिजली, मौत
कन्नौज, सितम्बर 23 -- Kannauj News: तिर्वा, संवाददाता। बारिश के दौरान बुधवार शाम धान के खेत में पानी लगा रहे 25 वर्षीय युवक की बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। तेज धमाके के साथ बिजली गिरने से युवक खेत में ही अचेत होकर गिर पड़ा।हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे बचाने के प्रयास में राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को मर्च्युरी में रखवा दिया है। कोतवाली क्षेत्र के उमरायपुर्वा गांव निवासी आशिक पुत्र रामनरेश बुधवार शाम करीब चार बजे अपने खेत में धान की फसल में पानी लगा रहे थे। बताया गया कि वह खेत में पानी रोकने के लिए बांध बना रहे थे। इसी दौरान बारिश शुरू हो गई। बारिश के बीच आशिक खेत में काम करते रहे। अचानक तेज धमाके के साथ बिजली उनके ऊपर गिर गई। इससे वह गंभीर रू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.