Kannauj News: धान की बालियों पर गंधीबग का हमला, कंडवा रोग से भी फसल को खतरा
कन्नौज, अक्टूबर 16 -- धान की फसल में कीट और रोग का खतरा Kannauj News: मिरगावां, कन्नौज। धान की फसल में दाना बनने के साथ ही गंधीबग कीट का खतरा बढ़ने लगा है। इसके अलावा कंडवा रोग भी धान की गुणवत्ता और पैदावार को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में किसानों को फसल की नियमित निगरानी करने और शुरुआती लक्षण दिखाई देने पर ही बचाव के उपाय अपनाने की जरूरत है। जिला कृषि अधिकारी संतलाल गुप्ता ने किसानों को कीट और रोग की पहचान कर उचित प्रबंधन करने की सलाह दी है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि गंधीबग धान की बालियों में दाना बनने के दौरान हमला करता है। यह दूधिया अवस्था में दानों का रस चूस लेता है। इससे दाने सिकुड़ जाते हैं और पैदावार पर असर पड़ता है। कीट से बचाव के लिए खेत और मेड़ों को खरपतवार से मुक्त रखना चाहिए। साथ ही उर्वरकों का संतुलित इस्तेमाल करना चाहिए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.