Kannauj News: दौलेश्वर धाम में प्रसाद वितरण को लेकर संघर्ष, भंडारे में चले लाठी-डंडे
कन्नौज, अगस्त 31 -- Kannauj News: तिर्वा, संवाददाता। कस्बे के सिद्धपीठ दौलेश्वर धाम में रविवार रात को भंडारे के दौरान प्रसाद वितरण को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और दोनों ओर से लाठी-डंडे व लात-घूंसे चलने लगे। घटना में बेटू ठाकुर, आदित्य समेत कई समिति सदस्यों के चोटिल होने की जानकारी है। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। हालांकि बाद में दोनों पक्षों के बीच सुलह-समझौता होने पर पुलिस ने सभी को छोड़ दिया। दौलेश्वर धाम में प्राचीन शिव मंदिर है। मंदिर की व्यवस्था को लेकर पिछले कई वर्षों से समिति के पदाधिकारियों और पुजारियों के बीच खींचतान की स्थिति बनी हुई थी। पहले मंदिर की व्यवस्था मंदिर समिति के अध्यक्ष सत्यप्रकाश श्रीवास्तव और रमेश चंद्र शुक्ला देख रहे थे। ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.