Kannauj News: दो साल से भुगतान न मिलने पर प्रधानों ने जताई नाराजगी
कन्नौज, सितम्बर 29 -- Kannauj News: कन्नौज। ग्राम पंचायतों में कराए गए विकास कार्यों का भुगतान दो साल से लंबित होने पर ग्राम प्रधानों ने नाराजगी जताई है। मंगलवार को प्रधानों के प्रतिनिधिमंडल ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री को पांच सूत्रीय मांगपत्र सौंपा।
ग्राम प्रधानों की मांगें प्रधानों ने बकाया भुगतान कराने के साथ ही नई कार्ययोजना को मंजूरी दिलाने की मांग उठाई। प्रधानों का कहना है कि मनरेगा समेत अन्य योजनाओं के तहत कराए गए कार्यों का भुगतान लंबे समय से नहीं हुआ है। इससे सामग्री आपूर्ति करने वाले दुकानदारों का करोड़ों रुपये बकाया हो गया है। भुगतान न होने से प्रधानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, बकाया भुगतान के चलते ग्राम पंचायतों में नए विकास कार्य भी शुरू नहीं हो पा रहे हैं।
पोर्टल समस्या प्रधानों ने वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.