Kannauj News: दो लाख की मांग को लेकर विवाहिता को घर से निकाला
कन्नौज, अगस्त 11 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। कस्बे के आजाद नगर में दहेज की मांग को लेकर एक विवाहिता के साथ कथित अत्याचार का मामला सामने आया है। पीडि़ता उजमा बेगम ने अपने पति खुशनूर समेत ससुराल पक्ष के कई लोगों पर मारपीट, उत्पीडऩ और घर से निकालने के गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है। पीडि़ता के अनुसार उसकी शादी करीब दो वर्ष पूर्व हुई थी। आरोप है कि विवाह के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा मायके से दो लाख रुपये लाने का दबाव बनाया जा रहा था। कई बार विरोध करने पर उसे मानसिक रूप से प्रताडि़त किया गया। सोमवार को आरोप है कि पति, सास, ससुर, ननद और देवर ने मिलकर उसके साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गई। इसके बाद उसे घर से बाहर निकाल दिया गया। उजमा का कहना है कि उसका पति न तो खर्च के लिए पैसे देता है और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.