कन्नौज, जुलाई 23 -- Kannauj News: गुरसहायगंज, संवाददाता।कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बनियानी में किसी बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें दो महिलाओं समेत छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज करके वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्राम बनियानी निवासी रामतीर्थ पुत्र राम सुमिरन ने कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि परिवार के सत्यभान व बृज किशोर, रामादेवी पत्नी राधारमन उसके दरवाजे पर आकर गाली गलौज करते हुऐ मेरी वहिन गोमती व अजूबी को मारने पीटने लगे। जब सुरजीत व उसने बचाने का प्रयास किया तो उन्हें भी मारपीटा। और व जान से मार डालने की धमकी दी। जबकि दूसरे पक्ष के शिवनरायन ने कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा है कि परिवार के रामसरन, रामसुमिरन, रामतीर्थ व मोहित ने दरवाजे पर आकर गाली गलौज के साथ मारना पीटना शुरू ...