Kannauj News: दूध व्यापारी समेत दो घरों को खंगाला, लाखों के जेवरात व नकदी पार
कन्नौज, जुलाई 3 -- Kannauj News: ठठिया, संवाददाता। थाना क्षेत्र के भुन्ना गांव में गुरुवार रात शातिर चोरों ने दो घरों को निशाना बनाते हुए चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने एक ही रात में दूध व्यापारी आलोक शुक्ला और उनके पड़ोसी वीरेंद्र चतुर्वेदी के घरों से लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और हजारों की नकदी साफ कर दी। इस दोहरी वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। चोरों ने सबसे पहले पशुपालक व दूध व्यवसायी आलोक शुक्ला के घर को निशाना बनाया। यहां से चोर दो सोने की चेन, चार अंगूठियां, तीन जोड़ी झाले, टॉप्स, चांदी की कमर पेटी और 23,000 रुपये नकद समेट ले गए। इसके बाद चोरों ने महज 50 मीटर दूर स्थित वीरेंद्र चतुर्वेदी के घर में सेंध लगाई। वहां से भी मंगलसूत्र, सोने की माला, जंजीर, झुमके और चांदी की पायल सहित भारी मात्रा में कीमत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.