Kannauj News: दुर्गा जागरण में माता रानी के भजनों पर झूमे श्रद्धालु
कन्नौज, अक्टूबर 22 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। सकरावा कस्बे के मिश्राना मोहल्ले में बुधवार रात को आयोजित दुर्गा जागरण में भक्ति की धारा बही। माता रानी के भजनों और जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। पिंटू मिश्रा के नेतृत्व में हुए आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भक्तों ने पूरी रात माता रानी के भजनों का आनंद लिया और भक्ति में लीन होकर झूमते नजर आए। जागरण में बाहर से आए कलाकारों ने माता रानी के एक से बढक़र एक भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। भक्ति गीतों की धुन पर भक्त झूमते और नाचते रहे। इस दौरान माता रानी की आकर्षक झांकियां भी सजाई गईं, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। पूरी रात जय माता दी के जयकारों से क्षेत्र गूंजता रहा और आयोजन स्थल पर उत्साह का माहौल बना रहा। कार्यक्रम में मोहित गुप्ता, विज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.