कन्नौज, अक्टूबर 8 -- Kannauj News: ठठिया, संवाददाता। जनखत तिराहे पर गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक हेयर सैलून के अंदर 18 वर्षीय युवक का शव फंदे पर लटका मिला। युवक बुधवार रात से घर नहीं पहुंचा था। सुबह दुकान अंदर से बंद मिलने पर ग्रामीणों को अनहोनी की आशंका हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शटर तोड़कर शव बाहर निकाला। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। कन्नौज के मकरंदनगर निवासी रेहान 18 वर्ष पुत्र स्व. अतीक जनखत तिराहे पर हेयर सैलून चलाता था। बुधवार को वह रोज की तरह दुकान पर गया था, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा। गुरुवार सुबह दुकान का शटर अंदर से बंद देखकर ग्रामीणों ने काफी देर तक आवाज लगाई और शटर खटखटाया। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। उपनिरीक्षक अनिमेष तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शटर के...