Kannauj News: दुकानदार की सलाह पर आंख मूंदकर दवा न खरीदें किसान
कन्नौज, सितम्बर 3 -- Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। फसल को कीटों से बचाने के लिए किसान जिस कीटनाशक पर भरोसा करते हैं, वही गलत फसल में इस्तेमाल होने पर नुकसानदेह साबित हो सकता है। किसानों की इसी परेशानी को देखते हुए कृषि विभाग अब कीटनाशक दुकानदारों पर शिकंजा कसने जा रहा है। कृषि निदेशालय लखनऊ के निर्देश पर जिले में कीटनाशक निर्माता और विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों की जांच कराई जाएगी। प्रतिबंधित फसल में गलत दवा बेचने, बिना बिल बिक्री करने और नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। जिला कृषि अधिकारी संतलाल गुप्ता ने बताया कि कई किसान कीटनाशक की तकनीकी जानकारी नहीं होने के कारण दुकानदार की सलाह पर दवा खरीद लेते हैं। ऐसे में विक्रेता की जिम्मेदारी तय की जाएगी कि वह फसल के अनुसार स्वीकृत कीटनाशक ही बेचे। जांच के दौरान बिक्री का बिल, स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.