Kannauj News: दुकानदार की आंख लगते ही डीजल दुकान से 29,400 रुपये व मोबाइल पार
कन्नौज, जुलाई 7 -- Kannauj News: ठठिया संवाददाता। थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक डीजल की दुकान में हुई चोरी की वारदात से व्यापारियों में दहशत फैल गई। भीषण गर्मी के कारण दुकान पर सो रहे दुकानदार की आंख लगते ही अज्ञात चोर दुकान में घुस गए और गुल्लक में रखे 29,400 रुपये तथा एक मोबाइल फोन चोरी कर फरार हो गए। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना थाना क्षेत्र के सरसैई मौजा स्थित मवइया गांव की है। गांव निवासी रामदास पुत्र होरीलाल ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि सोमवार दोपहर वह अपनी डीजल की दुकान पर बैठे थे। तेज गर्मी के चलते उन्हें नींद आ गई। इसी दौरान अज्ञात चोर दुकान में दाखिल हो गए। आरोप है कि चोरों ने उनकी लोअर की जेब से गुल्लक की चाबी निकाल ली और गुल्लक का ताला खोलकर उसमें रखे डीजल बिक्री के 29,400 रुपय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.