Kannauj News: दुकानदार और उसके बच्चों के साथ मारपीट
कन्नौज, सितम्बर 29 -- Kannauj News: सिकंदरपुर। कस्बे के मोहल्ला नेहरू नगर निवासी सय्यूम अली ने बताया कि वह जीटी रोड किनारे चना आदि का ठेला लगाता है। शाम को अपने बच्चों के साथ दुकान बंद कर रहा था, तभी पड़ोस का रहने वाला एक युवक आया और एक किलो चना उधार में मांगने लगा। जब उसने उधार देने से मना किया, इस पर उसने अपने घर के और लोगों को बुला लिया और गालीगलौज कर उसे और उसके बच्चों के साथ मारपीट की। उन लोगों ने उनकी दुकान बिक्री के 7 हजार रूपये भी छीन लिए। पीडि़त ने चौकी पुलिस से मामले की शिकायत की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.