Kannauj News: दीवार गिरने से परिवार के चार लोग घायल
कन्नौज, अक्टूबर 19 -- Kannauj News: तिर्वा, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के सतौरा गांव में सोमवार सुबह कच्चे मकान की दीवार गिरने से एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां दो की हालत गंभीर बनी हुई है। सतौरा गांव निवासी आसिफ मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। सोमवार सुबह वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ कच्चे मकान की दीवार ठीक कर रहा था। इसी दौरान अचानक दीवार ढह गई। मलबे में आसिफ, उसकी पत्नी रायशा, बेटे अदनाम और साहिल तथा बेटी एहसान दब गए। हादसे के बाद गांव के लोग मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला। घायलों को एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। यहां अदनाम और रायशा की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, तहसीलदार अवनीश कुमार ने क्षेत्रीय लेखपाल को मौके प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.