Kannauj News: दीपावली पर अस्पताल अलर्ट, उल्टी-दस्त के मरीजों में 15 फीसदी इजाफा
कन्नौज, नवम्बर 7 -- Kannauj News: कन्नौज। दीपावली के उल्लास के बीच सेहत को लेकर भी चुनौतियां बढ़ने लगी हैं। एक ओर पटाखों के धुएं और बढ़ते प्रदूषण से सांस के मरीजों की मुश्किलें बढ़ रही हैं, वहीं दूसरी ओर मिठाइयों और तले-भुने पकवानों के अधिक सेवन से पेट की बीमारियां बढ़ रही हैं। सरकारी अस्पतालों में पिछले तीन दिनों में उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या में करीब 15 प्रतिशत इजाफा हुआ है। हालात को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने दीपावली पर अस्पतालों को अलर्ट रखने की तैयारी की है। पटाखों से झुलसने, आग की घटनाओं और सड़क हादसों में घायलों को तत्काल इलाज देने के लिए जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज और स्वास्थ्य केंद्रों में विशेष इंतजाम होंगे। यह भी पढ़ें- Unnao News: जिला अस्पताल से सीएचसी तक 24 घंटे इलाज की तैयारी बर्न और ट्रॉमा सेंटर में बेड आरक्षित रखने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.