Kannauj News: दिव्यांगजन भी हर क्षेत्र में निभा रहे महत्वपूर्ण भूमिका : कैलाश राजपूत
कन्नौज, नवम्बर 3 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। दिव्यांगजन आज किसी पर बोझ नहीं हैं, बल्कि अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। सरकार दिव्यांगजनों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उन्हें आवश्यक सहायक उपकरण और सुविधाएं उपलब्ध करा रही है, जिससे वे आत्मनिर्भर बनकर सम्मानपूर्वक जीवन जी सकें। यह बात ऊर्जा राज्यमंत्री कैलाश सिंह राजपूत ने मंगलवार को सौरिख ब्लॉक परिसर में आयोजित सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में पढऩे वाले दिव्यांग बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि दिव्यांगता किसी की प्रतिभा और सफलता के रास्ते में बाधा नहीं बन सकती। पैरा ओलंपिक में दिव्यांग खिलाडिय़ों द्वारा सर्वाधिक पदक जीतकर यह साबित किया गया है कि मन में लगन, दृढ़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.