Kannauj News: दिल्ली से घर लौट रहे भांजे की सडक़ हादसे में मौत, मामा घायल
कन्नौज, जुलाई 5 -- Kannauj News: छिबरामऊ। सिकंदरपुर चौकी क्षेत्र के पास जीटी रोड हाईवे पर रौतामई गांव के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में भांजे की मौत हो गई, जबकि चचेरा मामा गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार देर रात दिल्ली से अपने गांव जा रहे थे। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। उन्नाव जिले के थाना औरास क्षेत्र के नैनपुर सीसी, पोस्ट पूरथियावा निवासी अंकित कुमार (29) पुत्र सोहन तथा उसका चचेरा मामा पिंटू (29) पुत्र बृजनाथ दिल्ली के शालीमार बाग क्षेत्र में रहकर नौकरी करते हैं। पिंटू एक हेल्थ केयर कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत है, जबकि अंकित एक सैलून में काम करता था। बताया गया कि दोनों शनिवार देर रात करीब दो बजे बाइक से दिल्ली से अपने घर के लिए रवाना हुए थे। रविवार सुबह सिकंदरपुर क्षेत्र में ग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.