Kannauj News: दिल्ली में सड़क हादसे में असेह निवासी सेल्स मैनेजर की मौत
कन्नौज, अक्टूबर 22 -- Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। दिल्ली में सड़क हादसे में असेह गांव निवासी नमकीन कंपनी के सेल्स मैनेजर की मौत हो गई। ट्रक की टक्कर से उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल सेल्स मैनेजर को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। देर रात शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पति की मौत से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं चार वर्षीय बेटे के सिर से पिता का साया उठ गया। थाना क्षेत्र के असेह गांव निवासी श्याम उर्फ छोटे श्रीवास्तव (28) पुत्र स्वर्गीय सुधीर नारायण दिल्ली की एक नमकीन कंपनी में सेल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। बुधवार रात वह दिल्ली के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.