कन्नौज, सितम्बर 6 -- Kannauj News: गुरसहायगंज। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जलालाबाद में पत्नी को बुलाने ससुराल आए दामाद को ससुर और साले ने कमरे में बंद करके मारपीट की। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।घटना के सम्बंध में ग्राम दरौरा खुर्द निवासी रणजीत सिंह ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि 31 अगस्त की शाम करीब सात बजे अपनी ससुराल ग्राम जलालाबाद अपनी पत्नी को बुलाने गया था। तभी उसे घर में बंद करके ससुर महेश, साला दीपक के अलावा टीकाराम व सुरेन्द्र ने गाली देते हुए लाठी डन्डो से मारपीट करके घायल कर दिया। और जान से मारने की धमकी दी है। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: कुंजा ग्रांट में युवक से लाठी-डंडे से मारपीट पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करके घटना की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...