Kannauj News: दानेश्वर धाम में 70 पीतल के घंटे चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
कन्नौज, अक्टूबर 2 -- Kannauj News: ठठिया, संवाददाता। ईशन नदी किनारे स्थित प्राचीन दानेश्वर धाम मंदिर में बुधवार रात हुई 70 पीतल के घंटों की चोरी का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने वारदात में शामिल दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी किए गए सभी 70 पीतल के घंटे बरामद कर लिए। दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। ग्राम पंचायत महसैया के भुलभुलियापुर गांव के पास स्थित दानेश्वर धाम परिसर में मंदिरों के बीच पीपल के पेड़ पर बड़ी संख्या में पीतल के घंटे लटके थे। बुधवार रात अज्ञात चोर मंदिर परिसर में घुसे और पेड़ पर लटके करीब 70 घंटे चोरी कर ले गए। गुरुवार सुबह मंदिर पहुंचे लोगों को चोरी की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। मंदिर से जुड़े लोगों में घटना को लेकर रोष फैल गया। भुलभुलियापुर निवासी तुलसीराम पुत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.