कन्नौज, सितम्बर 13 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। थाना क्षेत्र के सकरावा कस्बे में दहेज लोभियों की हैवानियत सामने आई है, जहां ससुराल पक्ष ने विवाहिता के साथ बेरहमी से मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। विरोध करने पहुंचे मायके पक्ष पर भी हमला कर दिया गया, जिसमें विवाहिता का भाई घायल हो गया। पीडि़ता अंजुम बेगम ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी करीब डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी। शुरुआती दिनों के बाद ससुराल पक्ष उस पर पांच लाख रुपये नगद और चार पहिया वाहन लाने का दबाव बनाने लगा। मांग पूरी न होने पर उसे आए दिन प्रताडि़त किया जाने लगा। पीडि़ता के अनुसार, वह दो माह से मायके में रह रही थी, लेकिन दो दिन पहले उसे वापस ससुराल लाया गया। आरोप है कि घर पहुंचते ही उसके साथ मारपीट कर उसे बाहर निकाल दिया गया। सूचना मिलने पर भाई बहन को लेने पहुंचा, लेक...