Kannauj News: दसवें दिन पैमाइश के बाद भाकियू का धरना स्थगित
कन्नौज, अगस्त 5 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। भाकियू (बलराज) के नेतृत्व में रास्ते के विवाद को लेकर चल रहा धरना प्रदर्शन बुधवार को दसवें दिन प्रशासन द्वारा कराई गई पैमाइश के बाद स्थगित कर दिया गया। धरना स्थल पर प्रशासन की ओर से संयुक्त टीम भेजी गई, जिसमें चकबंदी लेखपाल अजय कुमार और लेखपाल प्रशांत कुमार ने मौके पर पहुंचकर न्यायालय के आदेश के अनुसार 13 फुट चौड़े रास्ते की निशानदेही कराई। अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उक्त भूमि सरकारी ऊसर भूमि है और इस पर किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यदि विपक्षी पक्ष सरकारी भूमि पर कब्जा करने या निर्माण कराने का प्रयास करता है तो उसके विरुद्ध सरकारी भूमि पर अतिक्रमण का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: आश्वासन चौथे दिन ख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.