कन्नौज, सितम्बर 12 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। आगामी 25 अक्टूबर को इटावा के मोतीझील स्थित वृंदावन गार्डन में आयोजित होने वाले क्षत्रिय स्वाभिमान मंच के भव्य दशहरा मिलन समारोह को लेकर तैयारियां जोर पकडऩे लगी हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के शामिल होने की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को क्षत्रिय स्वाभिमान मंच के जिलाध्यक्ष विकास सिंह भदौरिया ने हरिभानपुर गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में पहुंचकर जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की और इसे समाज के एकजुटता का बड़ा अवसर बताया। इस दौरान शैलेंद्र सिंह भदौरिया, अमित सिंह प्रधान, विशेश्वर सिंह, जितेंद्र राठौर, अ...