Kannauj News: दवा लेने जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत, पति व बेटी घायल
कन्नौज, जुलाई 31 -- Kannauj News: अमोलर (तालग्राम), संवाददाता। तालग्राम थाना क्षेत्र के अमोलर गांव स्थित आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड के मोड़ पर शुक्रवार दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक पर सवार एक महिला की मौत हो गई। जबकि उसका पति और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज तिर्वा भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए ट्रक, चालक और हेल्पर को हिरासत में ले लिया है।घटनास्थल का विवरण तालग्राम थाना क्षेत्र के गांव नेकनामपुर निवासी रामप्रताप सिंह अपनी 35 वर्षीय पत्नी सोनी और 12 वर्षीय पुत्री रजनी के साथ शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे बाइक से कन्नौज जा रहे थे। परिजनों के अनुसार वह पुत्री की दवा ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.