Kannauj News: दबंगों ने काटी बिजली केबिल, चार दिन से अंधेरे में परिवार परेशान
कन्नौज, अक्टूबर 1 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम टढ़ा रायपुर में दबंगई का मामला सामने आया है, जहां एक महिला अपने दो छोटे बच्चों के साथ बीते चार दिनों से अंधेरे में जीवन बिताने को मजबूर है। आरोप है कि गांव के ही कुछ दबंगों ने पोल से घर की बिजली केबिल काट दी, जिससे पूरे परिवार की दिनचर्या प्रभावित हो गई। पीडि़ता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। नादेमऊ चौकी क्षेत्र के टढ़ा रायपुर निवासी सानू पाल पत्नी भगवान दास पाल अपने बच्चों के साथ घर पर रहती हैं, जबकि उनके पति बाहर मजदूरी करते हैं। केबिल कटने के बाद से घर की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। इसके चलते पानी की व्यवस्था, भोजन बनाना और अन्य दैनिक कार्यों में भारी दिक्कतें आ रही हैं। पीडि़ता के अनुसार छोटे बच्चे पानी के लिए भटक रहे हैं, और पशुओं के लिए भी प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.