कन्नौज, जुलाई 6 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। क्षेत्र के महमूदपुर खास गांव में दबंग पड़ोसियों द्वारा एक वृद्ध की बेरहमी से की गई पिटाई का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। पीडि़त परिवार ने जहां गांव से पलायन करने के पोस्टर लगाए हैं। वहीं सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर वहां शिकायतें सुन रहे सीओ को घायल वृद्ध ने कपड़े उतार कर अपनी चोटें दिखाई। इस मामले में विशुनगढ़ पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। महमूदपुर खास गांव निवासी मुकेशचंद्र अपने पिता पेशकार सिंह व अन्य परिजनों के साथ सोमवार को तहसील पहुंचे। वहां संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायत सुन रहे क्षेत्राधिकारी सुरेश कुमार मलिक को शिकायतीपत्र सौंप न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि उनके दबंग पड़ोसियों ने उनके वृद्ध पिता पेशकार सिंह को बेरहमी से मारपीट कर...