Kannauj News: त्योहारों के बहाने पर्यावरण संरक्षण का संदेश, पौधरोपण की बनेगी परंपरा
कन्नौज, अगस्त 11 -- Kannauj News: कन्नौज : वन विभाग ने आगामी विशेष दिवसों और त्योहारों पर पौधरोपण को जनभागीदारी से जोड़ने की तैयारी की है। अलग-अलग अवसरों पर पौधरोपण के साथ लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा। इसकी शुरुआत स्वतंत्रता दिवस से होगी। 15 अगस्त को कलेक्ट्रेट परिसर और वन विभाग की जमीन पर वंदेमातरम वाटिका विकसित की जाएगी। 28 अगस्त को रक्षाबंधन के अवसर पर जिले की ग्राम पंचायतों में चयनित स्थानों पर भाई-बहन मिलकर पौधे लगाएंगे। इसके माध्यम से रिश्तों की मजबूती के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने की कोशिश होगी। वहीं पांच सितंबर को शिक्षक दिवस पर जिले के स्कूलों में 'एक पेड़ गुरु के नाम' अभियान चलाकर पौधरोपण कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- खुदीराम बोस के बलिदान दिवस पर रघुनाथपुर में पौधारोपण प्रभागीय वनाधिकारी डा. हेमंत कुमार सेठ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.