Kannauj News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से मोपेड सवार होमगार्ड घायल
कन्नौज, जुलाई 24 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। ड्यूटी पर जाते समय एक होमगार्ड जवान सडक़ हादसे का शिकार हो गया। अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना छिबरामऊ में नगर सैनिक (गृह रक्षक) के पद पर तैनात भैया लाल (50) पुत्र पच्चालाल कठेरिया निवासी ग्राम अहिरुआ राजारामपुर शुक्रवार तडक़े अपनी मोपेड से ड्यूटी के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह सौरिख रोड पर कन्नौज डिग्री कॉलेज के पास पल्यौरा रोड के सामने पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार किसी वाहन ने उनकी मोपेड में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी, कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.