Kannauj News: तेज रफ्तार बाइक ने मां-बेटे को मारी टक्कर, मासूम की मौत
कन्नौज, सितम्बर 30 -- Kannauj News: कन्नौज। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के मरहाला तिराहे पर बुधवार शाम तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक वर्षीय मासूम की मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के हिरौली गांव निवासी नीरज कमल अपनी 35 वर्षीय पत्नी रीतू कमल, आठ वर्षीय बेटी दीपांशी, सात वर्षीय बेटे सूर्यांश और एक वर्षीय बेटे रियांश के साथ बाइक से कानपुर के शिवराजपुर स्थित ससुराल जा रहे थे। बुधवार शाम करीब चार बजे इंदरगढ़ के मरहाला तिराहे पर नीरज ने बाइक रोकी और हैंडपंप पर पानी पीने लगे। इसी दौरान रीतू अपने गोद में रियांश को लेकर सड़क किनारे फुटपाथ पर खड़ी थीं। तभी सौरिख की ओर से इंदरगढ़ जा रही तेज रफ्तार बा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.